{"_id":"6ac01cc58b6f21bb5105337d","slug":"15-bjp-councilors-arrived-to-get-the-councilors-formal-complaint-withdrawn-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1670213-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पार्षद की तहरीर निरस्त कराने पहुंचे भाजपा के 15 पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पार्षद की तहरीर निरस्त कराने पहुंचे भाजपा के 15 पार्षद
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम में आरोप-प्रत्यारोप का दाैर थम नहीं रहा है। महापौर के बेटों, फिर पांच पार्षदों के खिलाफ दी गई तहरीर के बाद शुक्रवार को भाजपा के 15 पार्षद बागी महिला पार्षद लक्ष्मी कोरी की तहरीर के विरोध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। दो अक्तूबर के चलते सीपी कार्यालय में नहीं मिले तो पार्षदों ने उनके आवास पर जाकर पीआरओ को प्रार्थना पत्र सौंपा।
बता दें कि 26 अगस्त को नगर निगम के सदन में काफी हो हल्ला हुआ था। इसके बाद बागी पार्षद पवन गुप्ता ने महापौर के दोनों बेटों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन को तहरीर दी थी। अगले दिन बागी पार्षद लक्ष्मी कोरी ने सदन में अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उप सभापति अभिनव शुक्ला, पार्षद आकर्ष बाजपेई, गोविंद शुक्ला, विद्या वर्मा व वंदना शर्मा के खिलाफ तहरीर दी थी। स्वरूपनगर पुलिस के नेतृत्व में दोनों तहरीरों की जांच कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नेता पार्षद दल के साथ 15 भाजपा के पार्षद भी सीपी आवास पहुंचे।
प्रार्थना पत्र देते हुए नवीन पंडित ने कहा कि महिला पार्षद के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई है। उन्होंने पांचों पार्षदों के खिलाफ दी गई तहरीर को निरस्त कराने की बात कही। इस दौरान उप सभापति अभिनव शुक्ला, पार्षद नीरज बाजपेई, सौरभ देव, गोविंद शुक्ला, योगेंद्र शर्मा, मनीष मिश्रा, नीरज रक्सेल, विवेक शर्मा, आकर्ष बाजपेई, नीरज गुप्ता, विद्या वर्मा, वंदना शर्मा, विकास साहू, मंजू अशोक पाल मौजूद रहे।