{"_id":"5935b4284f1c1b440e8b4580","slug":"149669176617-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा में एक पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दिया। इसके बाद ट्रैक्टर खड्ड में जाकर पलट गया। वहीं, बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार मां-बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घायलों का कानपुर हैलट में उपचार चल रहा है।
बीछीपुर, घाटमपुर निवासी पिंटू (22) अपनी भाभी मीरा व भतीजी पूजा को बाइक में लेकर किसान नगर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार की सुबह वह वहां से लौट रहा था। तभी सरवनखेड़ा में पेट्रेल पंप के पास कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनाज लदे ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को कानपुर हैलट भेजा। वहां उपचार के दौरान बाइक चालक पिंटू (22) की मौत हो गई। दुघर्टना के समय हेलमेट पहने था। एसओ रविंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
सरवनखेड़ा में पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना