{"_id":"6b070985312bd1ce7d0f28f8","slug":"kanpur-man-arrested-for-staging-an-act-of-cutting-a-puppy-with-a-sickle-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिल्ले को हंसिया से काटने का किया था नाटक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिल्ले को हंसिया से काटने का किया था नाटक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Wed, 25 Nov 2026 09:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पिल्ले को हंसिया से काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से बांदा के अमराहट गांव का रहने वाला है। वर्तमान में गुजैनी आई-ब्लॉक में किराये पर रह रहा है। उम्मीद एक किरण के मयंक त्रिपाठी ने गोविंदनगर थाने में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के साथ वायरल होने के लिए उसने नाटक किया था। पिल्ला पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
