{"_id":"593469fe4f1c1b47248b45d6","slug":"14966072435-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर प्रसाद वितरित करते समय पुरानी रंजिश में हमलावरों ने दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में भगदड़ मच गई। मौक पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने चार खोखे भी सौंपे। हालांकि तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी मोनू दुबे की घर के पास में ही मिठाई व दही की दुकान है। कुछ दिन पहले मोनू का पड़ोसी मोहल्ले के कुछ लोगों से बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इसमें मारपीट भी हो गई थी। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रविवार को गंगा दशहरा पर मोनू दुबे ने अपने मित्रों के साथ सब्जी कचौड़ी का प्रसाद बांटने का इंतजाम किया था। वह लोग मंदिर के पास में ही लोगों को प्रसाद बांट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने मोनू को गालियां देते हुए उस पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से प्रसाद ले रहे लोगों में भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चों ने भागकर अपनी जैसे-तैसे जान बचाई। मोनू भी अपने घर में दुबक गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। हमलावरों के फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर घुमना चौकी प्रभारी रामप्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने 315 बोर के चार कारतूस बरामद कर चौकी प्रभारी के हवाले कर दिए। दुकानदार मोनू दुबे ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की। उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि दंबगई को लेकर घटना हुई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घुमना चौकी इलाके में आए दिन हो रही वारदात
शहर के मोहल्ला खटकपुरा में कुछ दिन पहले प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग होने से भगदड़ मच गई थी। इस घटना में पुलिस ने केवल शांतिभंग की कार्रवाई कर अपना पल्लू झाड़ लिया था। वहीं रविवार को दिनदहाड़े हमलावरों ने दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस वारदात से कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
युवक दशहरा पर बांट रहा था प्रसाद, इलाके में दहशत
स्थानीय लोगों ने चार खोखा कारतूस पुलिस को सौंपे