{"_id":"5934681d4f1c1bd8168b45d5","slug":"149660676116-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा संग घूमने गए मासूम को लोडर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा संग घूमने गए मासूम को लोडर ने कुचला
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के त्रिवेदिनपुर गांव में रविवार सुबह बाबा संग साइकिल से खेत घूमकर लौट रहे मासूम को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। वह उछल कर सड़क पर गिरा और लोडर उसे कुचलते हुए निकल गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
त्रिवेदिनपुर निवासी ज्ञान सिंह चंदेल सुबह साइकिल लेकर खेतों पर जाने लगे यह देख उनका पांच वर्षीय पौत्र राजवीर उर्फ राधे भी उनके साथ खेतों में जाने की जिद करने लगा। जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसे साइकिल में बैठा लिया। खेतों से घूमकर वह लौट रहे थे तभी गांव के बाहर गजनेर रायपुर मार्ग में तेज रफ्तार लोडर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी और लोडर उसे कुचलता हुआ निकल गया। परिजन उसे उपचार के लिए सचेंडी के निजी अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंखों के सामने पौत्र की मौत ज्ञान सिंह का सुधबुध खो बैठे। वहीं मां नीतू व पिता श्याम सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। राधे घर का एकलौता बेटा था। एसओ रवींद्र तिवारी ने बताया कि लोडर को मनेथू गांव के पास से पकड़ लिया गया है पर चालक मौके से फरार हो गया। मामले में शव को पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन की जा रही है।
- साइकिल पर घूमने की जिद बनी मौत की वजह
- बुझ गया घर का चिराग, परिवार में मचा कोहराम