फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पशु चिकित्सक को बैड एंट्री, दूसरे जनपद तबादले के आदेश

पशु चिकित्सक को बैड एंट्री, दूसरे जनपद तबादले के आदेश

Thu, 07 Feb 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सक को बैड एंट्री, दूसरे जनपद तबादले के आदेश
हसनगंज। पशु चिकित्सालय की खराब मिलने और ध्वस्त सेवाओं को देख जिले के नोडल अफसर ने पशु चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि (बैड एंट्री) देने के साथ ही उनका गैर जनपद तबादला करने के आदेश दिए। वहीं फार्मासिस्ट को भी हटाने को कहा।
विज्ञापन


जिले के नोडल अफसर व प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन राजन शुक्ला बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां कई जर्जर भवनों को देखा। उनमें पड़े ताले खुलवाने के लिए चाभी मांगी तो वह गायब मिली। नोडल अफसर ने प्रभारी बीडीओ व डीडीओ रामउजागर द्विवेदी के साथ-साथ जेई एमआई ओमप्रकाश को फटकार लगाई। पशु चिकित्सालय में रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन


चार दिन में केवल एक बकरी और एक भैंस का इलाज मिलने पर फ ार्मासिस्ट लालाराम को ब्लॉक से हटाने का निर्देश दिया। स्टोर रूम में दवाई व अन्य सामान बिखरा मिला तो पशु चिकित्सक हेमचंद्र श्रीवास्तव को फ टकार लगाई व प्रतिकूल प्रविष्ट देकर गैर जनपद तबादला करने का निर्देश दिया। ब्लाक में दो-दो बाबू की तैनाती होने पर लिपिक संजय को तत्काल हटाने को कहा। शौचालय की खराब प्रगति होने से एडीओ पंचायत मनमोहन अस्थाना को जमकर फ टकार लगाई। स्टोर रूम का ताला बंद मिलने से ताला खुलवाने के बाद अंदर 100 डस्टबिन डंप मिले। इस पर डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद व एडीओ पंचायत को आड़े हाथों लिया और सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम पांच डस्टबिन रखवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार से दरवाजा बांधने पर बीडीओ की भी क्लास ली
चकलवंशी। नोडल अधिकारी ने विकासखंड मियागंज कार्यालय के एक बंद पड़े कक्ष का दरवाजा तार से बंधा देख बीडीओ जितेंद्र बहादुर सिंह को फटकारा। कृषि रक्षा इकाई का भंडारखाना चेक करने पर कीटनाशक रखी मिली। कीटनाशक के कम वितरण पर नाराजगी जताई। राजकीय कृषि बीज भंडार के भवन की मरम्मत कार्य के लिए जेई आरईएस मुकेश कुमार से 15 दिन का समय बताया। नोडल अफसर ने कहा कि 15 दिन में नहीं बना तो कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख आकाश कुमार भारती व कई ग्राम प्रधानों ने एडीओ पर प्रधानों से रुपये मांगने की शिकायत की। नोडल अफसर ने डीडीओ को जांच के आदेश दिए। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे नोडल अफसर सबसे पहले ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। बीडीओ केएन पांडेय से ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में लगे ओवरहेड टैंक की सूची मांगी। 14वें व राज्य वित्त आयोग के खातों में 17 करोड़ होने पर खर्च मात्र ढाई करोड़ रुपये मिले तो नोडल अफसर नाराज हुए। स्क्र ैप को नीलामी में बेचने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में सीएचसी में प्रसूताओं को फाइबर के बर्तन में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता संबंधी सवाल पर पीडी को जांच के आदेश दिए। परिसर में नोडल अफसर ने पौधरोपण भी किया।


सीमऊ कोटेदार को प्रशस्तिपत्र
औरास विकासखंड के सीमऊ गांव में प्रमुख सचिव ने जनता चौपाल लगाई। यहां पर सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने चौपाल में उपस्थित जनता से पूछा कि कोटेदार राशन देता है कि नहीं। जिस पर मौजूद ग्रामीणों ने कोटेदार की प्रशंसा की। कहा कि कोटेदार सबको राशन देता है। यह सुनते ही प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने कोटेदार देशदीपक द्विवेदी को प्रशस्तिपत्र देने के आदेश डीएसओ को दिए। इस दौरान शौचालय, आवास व पेंशन आदि की जानकारी ली गई। नोडल ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में चयनित लाभार्थियों की सूची गांव में चस्पा करने का निर्देश दिया। शौचालय प्रयोग करने की जागरुकता पैदा करने के लिए ब्लाक के अधिकारियों को 5 दिनों तक कैंप लगाने को कहा। शाम करीब 7 बजे वह चौपाल से लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed