फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महागठबंधन नहीं ठगों का बंधन है : रमन सिंह

महागठबंधन नहीं ठगों का बंधन है : रमन सिंह

Thu, 07 Feb 2019 06:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
महागठबंधन नहीं ठगों का बंधन है : रमन सिंह
कानपुर देहात। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि देश की सारी नकारात्मक ताकतें जो पराजित हैं, निराश हैं वह बीजेपी से घबरा रही हैं। एक साथ मिलकर भी वह मोदी का मुकाबला नहीं कर सकेंगी। इनका महागठबंधन सफल नहीं होगा, क्योंकि यह ठगों का बंधन है। बुधवार को अकबरपुर इंटर कालेज में आयोजित क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया। सम्मेलन में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, ग्रामीण, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को अकबरपुर कस्बा स्थित अकबरपुर इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रमन सिंह ने पार्टी नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल दिखावा किया है। कांग्रेस सरकार में प्रतिदिन 70 किमी सड़क का निर्माण होता था, लेकिन बीजेपी सरकार में 140 किमी सड़कों को निर्माण प्रतिदिन किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास मिल गया, ऋण माफी हो गई। बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था हो गई। बिजली, शौचालय के साथ ही सिलिंडर की व्यवस्था हो गई। आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त उपचार की व्यवस्था हो गई। यह सब बीजेपी की सरकार में ही संभव हैं, क्योंकि सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सम्मेलन के दौरान विशिष्ट अतिथि व प्रदेश महामंत्री अशोक कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, संच प्रमुख कानपुर क्षेत्र रामाकांत शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल आदि मौजूद रहे। वहीं सम्मेलन में पार्टी के आठ जिलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed