{"_id":"5ba6958d867a557fed5e982f","slug":"141537643917-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मारकर बरामद किए पशु अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापा मारकर बरामद किए पशु अंग
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर(कानपुर देहात)। थाने की पुलिस ने कस्बे के प्रताप नगर वार्ड के एक मकान में छापा मारकर भैंस के कटे हुए अंग पाए। इसे बरामद कर एक आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
कस्बा के प्रतापनगर निवासी सेराज ने यूपी 100 पुलिस को सूचना देकर बताया कि मोहल्ला निवासी हासिम अपने मकान के अंदर पशु की हत्या कर मांस एकत्रित कर रहा है। कुछ ही समय के अंदर मांस बेचने के लिए लेकर निकल जाएगा। मामले की सूचना थाना प्रभारी रामबहादुर पाल को दी गई। सूचना पर पुलिस ने औचक छापेमारी कर आरोपी व्यक्ति के मकान से भैंस के सिर, धड़, पैर के साथ ही अन्य कटे अंग मिले। जबकि मकान में कोई व्यक्ति नहीं मिला। वहीं कस्बे के मो. आरिफ, शफीक बेग, गुलाम गौस सहित अन्य लोगों ने भैंस के कटे अंगों की पुष्टि की है। पुलिस ने कटे अंगों को कब्जे में लेकर आरोपी हासिम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रामबहादुर पाल ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।