{"_id":"5a15bee94f1c1b74698bd520","slug":"141511374569-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
संकिसा। महिला को हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना के बाद ससुरालवाले मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
जिला कन्नौज थाना सौरिख के गांव नंदपुर निवासी मगनलाल ने बेटी शशिदेवी की शादी 11 साल पहले थाना मेरापुर के गांव बरखिरिया निवासी अरविंद यादव के साथ की थी। शशिदेवी के दो बेटे प्रशांत और प्रभात है। बुधवार की सुबह शशि का शव कुंडे के फंदे से लटका था। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। इसकी जानकारी
महिला के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने वहां पर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को शांत किया। मगनलाल ने बताया कि ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अरविंद, देवर धर्मेंद्र, योगेंद्र, सास शारदा देवी, देवरानी मंजू देवी, ननद शशि कुमारी के
विज्ञापन
खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पति जेवर गिरवी रख ट्रैक्टर लेना चाहता था। इसका पत्नी विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार को झगड़ा हो गया था। इसी के बाद महिला ने फंदे से लटक गई। फिर भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
पुलिस आत्महत्या बता रही, मायके पक्ष की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज के सौरिख के गांव नंदपुर में था मायका, 11 साल पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो