{"_id":"59443aff4f1c1bca348b476e","slug":"141497643775-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव भिक्खी में ग्राम प्रधान व पुत्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव भिक्खी में ग्राम प्रधान व पुत्र पर जानलेवा हमला
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर (कानपुर देहात)।
थाना क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी में कराए जा रहे विकास कार्य के विरोध पर एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ग्राम प्रधान, उसके शिक्षक पुत्र व परिवारिक किशोर को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में घायल ग्राम प्रधान व उसके पुत्र की हालत गंभीर होने पर परिजन थाना ले गए। पुलिस ने पुत्र की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डेरापुर ब्लाक के बड़ागांव भिक्खी में ग्राम प्रधान कुंवर लाल गौतम निवासी अयोध्यापुरवा मजरा बडागांव भिक्खी ग्राम विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार को वह अपने शिक्षक पुत्र प्रमोद कुमार के साथ ग्राम पंचायत द्वारा बिछाई जा रही इंटरलाकिंग का कार्य देखने गया था। ग्राम प्रधान पुत्र ने बताया कि जब उसके पिता कुंवरलाल गांव निवासी मौजीलाल के दरवाजे पर बैठकर बात कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने तालाब की ओर बंबे से आने वाले नाले की पुराई किए जाने से नाला बंद होने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने नाले की खुदाई जल्द कराए जाने की बात कहते हुए इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण करने लगे। इसी बीच गांव के ही दया शंकर पुत्र रामऔतार, विपिन मिश्रा, माधुरी शरण, जगन्नाथ पुत्रगण दयाशंकर, शिवम, छोटू पुत्रगण जगन्नाथ ,मंगल पुत्र विपिन मिश्रा, अतीश मिश्रा पुत्र सीताराम ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पिता को जातिसूचक शब्द कहते हुए धारदार औजारों से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पिता गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसे व उसके पक्ष के राजा सिंह पुत्र स्व.जयराम को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायल प्रधान कुंवर लाल, प्रमोद कुमार व राजा सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डा. आईएच खान ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बावत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधान पुत्र की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, बलवा, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने व गंभीर चोटें पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- नाला सफाई की बात पर ग्रामीणों ने की मारपीट
- सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए ग्राम प्रधान व उसका पुत्र
- पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा