फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नर्तकी की हत्या कर शव ट्रक से कुचला

नर्तकी की हत्या कर शव ट्रक से कुचला

Fri, 19 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नर्तकी की हत्या कर शव ट्रक से कुचला
फतेहपुर चौरासी/सोनिक (उन्नाव)। सदर कोतवाली के गजौली गांव में प्रधान के पति ने दस साल से साथ रह रही नर्तकी की गला कसकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में स्कूटी सहित फेंक कर ट्रक से कुचलवा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने प्रधान के पति सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरामऊ के गांव मिर्जापुर निवासी पिंकी (38) पत्नी दिवंगत राजेश करीब दस साल से सदर कोतवाली के गांव गजौली निवासी प्रधान के पति सतीश यादव के यहां रह रही थी। पत्नी के प्रधान होने और दूसरी औरत के साथ होने के चलते आए दिन विवाद होता था। बुधवार रात सतीश ने पिंकी को मारकर फांसी पर लटका दिया। किसी को शक न हो और हत्या दुर्घटना में बदल जाए इसके लिए उन्होंने अपने ही ट्रक चालक दिनेश को बुलवाया और पिंकी और उसकी स्कूटी को ट्रक में डालकर उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव टांडा सातन ले गए।
विज्ञापन


दिनेश ने शव व स्कूटी को सड़क पर डालकर ट्रक चढ़ा दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक दिनेश को पकड़ लिया। रात में ही पुलिस ने सदर कोतवाली से संपर्क कर सतीश और हत्या में शामिल कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि प्रधान के पति सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत के बाद आई थी उन्नाव
पति राजेश के आत्महत्या करने के बाद पिंकी का अमित नाम के युवक से संपर्क हुआ। वह उसे सदर कोतवाली के गांव सरईंया ले आया। यहां उसने नाचने का काम शुरू कर दिया। इसी बीच वह गजौली प्रधान के पति के संपर्क में आ गई।

मौत की जानकारी के बाद भी परिजन नहीं पहुंचे थाने
पिंकी की हत्या की खबर पुलिस ने मृतका के शाहजहांपुर निवासी परिजनों को दी। बेटी के चाल चलने के चलते परिजनों ने आने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस ने गांव के पांच लोगों को बुलाकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम को भेजा।


प्रधान के पति पर पहले से दर्ज है हत्या का मुकदमा
हत्यारोपी सतीश यादव पर पहले से एक फैक्ट्री के गार्ड की हत्या का मुकदमा दर्ज है। लेकिन कुछ माननीयाें का हाथ उस पर होने से वह बाहर घूम रहा था। चर्चा यह भी है कि कुछ दिन पहले परिवार के ही एक युवक ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें क्रास एफआईआर के लिए वह साथ रह रही पिंकी को आगे करना चाहते थे। उसके मना करने से वह परेशान था।



- हादसा दिखाने के लिए शव 35 किलोमीटर दूर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में फेंका
- शाहजहांपुर की रहने वाली थी, 12 साल से शहर में रह रही थी, चालक ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed