{"_id":"5b5238584f1c1b48748b60bb","slug":"131532115032-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली के बंगला (परास) गांव के सामने लोडर और बाइक की भिड़ंत हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को देर शाम हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है।
थाना नर्वल के गांव ताजपुर-तुसौरा (टौंस) निवासी गोलू (35) पुत्र पूर्वीदीन अपने मौसेरे भाई सुनील (33) पुत्र देवनारायन के साथ बाइक से मौसी के घर इटर्रा गांव जा रहा था। बाइक गोलू चला रहा था। शाम करीब 7 बजे के आसपास वह जहानाबाद रोड पर स्थित बंगला गांव के सामने पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पिकप लोडर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर एक ओर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से गोलू के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि, उसका मौसेरा भाई सुनील भी गंभीर घायल हो गया। दोनों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने गोलू की हालत चिंताजनक बताई है।