फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पारिवारिक कलह से मासूम संग युवती गंगा में कूदी, मौत

पारिवारिक कलह से मासूम संग युवती गंगा में कूदी, मौत

Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से मासूम संग युवती गंगा में कूदी, मौत
शुक्लागंज (उन्नाव)। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवती अपनी 4 वर्ष की मासूम बेटी को लेकर बुधवार की भोर में गंगा में छलांग लगा दी। नाविक के देख लेने से मासूम को तो बचा लिया गया, लेकिन युवती की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्लागंज के इंद्रानगर निवासी नीरज मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ निवासी कल्पना मिश्रा (24) से विवाह हुआ था। जिससे एक बेटी काव्या (4) हुई। नीरज कानपुर में केबिल नेटवर्क में काम करता है। पति ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी आएदिन बिना किसी कारण के झगड़ा करती रही। बीते मंगलवार की रात नीरज अपने पिता राजकुमार को मुंबई छोड़ने के लिए कानपुर सेंट्रल गया था। देररात वह घर लौटा तो पत्नी ने दरवाजा देर में खोला। इस पर उसने कारण पूछा तो वह नाराज होकर सोने को चली गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अचानक दरवाजा खोलकर बिना किसी को बताए बेटी काव्या को लेकर गंगा कटरी पहुंच गईं, जहां उसने गंगा में छलांग लगा दी। जानकारी उसे कटरी निवासी श्रीराम व अन्य लोगों से हुई। काव्या को बचाने वाले नाविक श्रीराम निवासी इंद्रा नगर कटरी ने बताया कि घटना भोर करीब चार बजे की है, शोरगुल होने पर पत्नी आशा ने उसे गंगा में किसी के डूबने की बात कही। उसने गंगा में छलांग लगा कर काव्या को तो बचा लिया लेकिन कल्पना को नहीं बचा सका। जानकारी उसने पुलिस को दी। बालू घाट चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह भदौरिया ने बताया घटना पारिवारिक कलह के कारण होना प्रतीत हो रही है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से यदि कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed