{"_id":"693c747f823f7cc7b0048b02","slug":"129-drinking-water-schemes-are-incomplete-instructions-have-been-given-to-expedite-the-work-kanpur-news-c-220-1-akb1002-135317-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 129 पेयजल योजनाएं अधूरी, तेजी से काम कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 129 पेयजल योजनाएं अधूरी, तेजी से काम कराने के निर्देश
Sat, 13 Dec 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात । डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा हुई। डीएम ने अधूरी 129 पेयजल योजनाएं जल्द पूरी करने के लिए तेजी से काम कराने के निर्देश दिए।
बैठक में एक्सईएन जल निगम टीआर कटारिया ने डीएम को बताया कि कुल 504 योजनाओं का लक्ष्य है। अब तक 375 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 129 योजनाएं अधूरी हैं। आईएचपी प्राइवेट लिमिटेड की केवल एक योजना अधूरी है। जीवीपीआर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की 26 योजनाएं अधूरी हैं। वीएसए-एससीएल प्राइवेट लिमिटेड की 92 योजनाएं अधूरी हैं। जबकि वीटीएल प्राइवेट लिमिटेड की 10 योजनाएं अधूरी हैं। डीएम ने सुस्त प्रगति पर बीएसए-एससीएल, वीटीएल व जीवीपीआर की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कुल 504 योजनाओं के सापेक्ष अभी 360 में टंकियां अधूरी है। टंकियों की प्रगति तेज करने के लिए दैनिक समीक्षा के निर्देश एक्सईएन को दिए। जीवीपीआर द्वारा पाइप लाइन डालने के 47 अधूरे होने पर नाराजगी जताई। एक्सईएन ने बताया कि शासन स्तर पर बजट आवंटन लंबित है। इससे भी काम प्रभावित है। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शालिनी उत्तम, संबंधित विभागों के अधिकारी और समस्त कार्यदायी संस्थाओं के जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।