फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   129 complaints, none disposed of

129 शिकायतें, एक का भी निस्तारण नहीं

Wed, 02 Oct 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
129 complaints, none disposed of
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील क्षेत्र से कुल 129 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में किसी भी शिकायत का समाधान तो नहीं हो सका, लेकिन सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, विकास विभाग सहित पेंशन और आवास के लिए आईं। समाधान दिवस के अफसरों ने संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मियों से समय से शिकायतों के निस्तारण के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास खंड सभागार में पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अमित राठौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा, तहसीलदार अवनीश कुमार सहित बीडीओ दिनकर विद्यार्थी, आलोक पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी उमड़े। बिल्हौर ब्लॉक के बंभियापुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र पूसे ने आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। इसी तरह पूरा ग्राम पंचायत के शांती नगर मोहल्ला निवासी छोटी पत्नी छोटे ने शौचालय लाभ दिए जाने की गुहार बीडीओ से लगाई। बीबीपुर गांव निवासी प्रेमा देवी ने आवेदन के बाद भी पेंशन न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी सालिगराम ने माइनर का पटरी काट देने के कारण खेत में पानी भर जाने से नुकसान होने शिकायत की। पूरा गांव के शांती नगर नमोहल्ला के लोगों ने ऊपर से गुजरी एचटी विद्युत लाइन से खतरे की आशंका और दुर्घटना की आशंका को देख इसे हटवाने की मांग की। चौबेपुर के बादीपुरवा गांव निवासी रमेश राठौर और ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी न होने से गांव में हो रही समस्या की शिकायत की। बिरोहा गांव निवासी सुनील, सरजू, राजू आदि ने गांव के कुछ लोगों पर पंचायत की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। सुभानपुर गांव निवासी मनीष पांडे ने सफाईकर्मी न आने से जगह-जगह गंदगी फैली होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौबेपुर के सुनौढ़ा गांव निवासी विद्यादेवी ने सीओ बिल्हौर को दिए शिकायती पत्र में परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया कि उसके पति की हत्या बीते दिनों जमीनी विवाद में कर दी गई थी, तब से हत्यारोपी के परिजन उसे केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर सीओ बिल्हौर ने एसओ चौबेपुर से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के आदेश जारी किए। इसके अलावा बड़ी संख्या में राजस्व से संबंधी शिकायतें भी आईं, जिनके समय से निस्तारण के लिए एसडीएम बिल्हौर ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को आदेश दिए। तहसीलदार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 शिकायतें आईं, जिनकों समय से निस्तारित कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका बिल्हौर, नगर पंचायत शिवराजपुर, पुलिस सहित कई अन्य विभागों के तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के समय के बाद भी न पहुंचने पर एसडीएम बिल्हौर ने कई विभागों के सक्षम अधिकारियों को अनुपस्थित होने का स्पष्ट कारण बताने की नोटिस देने की बात कही है। उपस्थित रजिस्टर में खंड शिक्षाधिकारी चौबेपुर, शिवराजपुर, ईओ बिल्हौर व शिवराजपुर, तहसील के चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर सीएचसी के प्रभारी सहित शिवराजपुर एसओ को न आया देख एसडीएम ने यह फरमान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed