{"_id":"5835cb464f1c1bc05513b87f","slug":"125-college-practical-exam-intercepted-college-exam-manipulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई 125 कालेजों के एग्जाम में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी गई 125 कालेजों के एग्जाम में गड़बड़ी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजकीय, अनुदानित और निजी डिग्री कालेजों के शैक्षिक सत्र 2015-16 के प्रैक्टिकल एग्जाम में गड़बड़ी पकड़ी गई है। इस पर 125 कालेजों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संबद्धता निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
प्रैक्टिकल एग्जाम में ग्रुप फोटोग्राफ की व्यवस्था की गई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा था कि प्रैक्टिकल लेने वाले आंतरिक, बाहरी शिक्षक और स्टूडेंट एक साथ फोटो कराकर भेजें। इससे फर्जीवाड़े की आशंका कम हो जाएगी। एग्जामिनर आएंगे। मनमानी मार्क्स भी नहीं दिए जा सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि यूनिवर्सिटी के सत्यापन में व्यवस्था से खिलवाड़ उजागर हुआ है। पता चला कि फोटो मर्ज कराकर भेजी गई है। एग्जामिनर आए नहीं लेकिन उनकी फोटो कट-पेस्ट करके बना दी गई। ठीक यही हाल स्टूडेंटों का रहा। इस पर कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।