{"_id":"697a59feee7cc860f10a2f74","slug":"124-lakh-voters-left-out-of-mapping-notices-issued-to-123-lakh-so-far-kanpur-news-c-220-1-akb1002-137552-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मैपिंग से छूटे 1.24 लाख मतदाता, अब तक 1.23 लाख की नोटिस निर्गत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मैपिंग से छूटे 1.24 लाख मतदाता, अब तक 1.23 लाख की नोटिस निर्गत
Thu, 29 Jan 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के तहत जारी की जा रही नोटिस और उनकी सुनवाई से संबंधित बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि मैपिंग से छूटे 124065 मतदाताओं में अब तक 1, 23, 302 की नोटिस निर्गत किया जा चुका है। चार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व 116 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जारी नोटिस के अनुसार सुनवाई कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोटिस निर्गत किए जाने एवं उनकी सुनवाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। जिला निर्वाचक अधिकारी ने बताया कि आयोग से तय 13 दस्तावेज में आयु के अनुसार मांगे जा रहे अभिलेख देकर मैपिंग कराई जा सकती है।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया। अब तक आए दावे एवं आपत्तियों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 15,175 फार्म-6 आए हैं। नाम काटने के लिए 350 फार्म-7 आए हैं। वहीं खामियों में सुधार के लिए 2, 502 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि बृजमोहन यादव ने सुझाव दिया गया कि नोटिसों की सुनवाई संबंधित मतदान केंद्रों पर कराई जाए ताकि मतदाताओं को अधिक सुविधा प्राप्त हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों के अंतर्गत अधिक नोटिस जारी हुई है वहां मतदान केंद्रों पर ही एईआरओ सुनवाई करेंगे इसकी व्यवस्था की जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (के सक्रिय सहयोग की अपील की गई। यहां एडीएम प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से सेखू खान एवं बृजमोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से युवराज सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी से रामऔतार भारती आदि रहे।