{"_id":"5c670c8abdec224b6317b995","slug":"121550257290-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष आज करेंगे औरास सीएचसी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष आज करेंगे औरास सीएचसी का शुभारंभ
विज्ञापन
औरास। ब्लॉक में बने सीएचसी का शनिवार को शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित करेंगे। गंभीर घायल होने पर मरीजों को अब रेफर नहीं किया जाएगा। उन्हें संपूर्ण इलाज मिल सकेगा। सीएचसी बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
नगर पंचायत औरास में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सामने साल 2014 में सीएचसी का निर्माण शुरू हुआ था। 5.67 लाख रुपये की लागत से बन रही सीएचसी अब तैयार है। सीएचसी बनने से क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी को लाभ मिल सकेगा।
आगरा एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों में घायल हुए लोगों को अब लखनऊ व जिला अस्पताल रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए चार मेडिकल अफसरों के साथ ही महिला डाक्टर, आर्थो, दंत चिकित्सक, आंख व बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती होगी। तीस बेड वाले अस्पताल में मरीजों के लिए एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की भी मुफ्त सुविधा होगी।