{"_id":"5c042c0abdec2241693974dc","slug":"121543777290-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीयत साफ होने पर ही होगी गंगा मइया साफ: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीयत साफ होने पर ही होगी गंगा मइया साफ: अखिलेश
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए जाति पहचान नहीं होती। सभी जाति व धर्म को एक साथ लेकर चलने से ही विकास होता है। जब तक नीयत साफ नहीं होगी तब तक गंगा मइया साफ नहीं हो सकती। वे खजांची नाथ के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुरवा गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार ने पूर्व में गरीबों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं उसे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया, जिससे गरीब परेशान हुआ है। पिछड़े व दलितों की उपेक्षा हो रही है। जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। सपा की सरकार बनते ही सभी को रोजगार और महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, पार्टी जिलाध्यक्ष समरथ पाल, एमएलसी पुष्पराज जैन, एमएलसी कल्लू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, आलोक रत्न सहित अन्य लोग मौजूद रहे।