फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला, पथराव

पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला, पथराव

Tue, 21 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला, पथराव
पतारा (घाटमपुर)। कसबे के हिरनी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, लोडर चालक को गांववालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने यूपी 100 वाहन पर भी पत्थर चलाए जिससे उसके शीशे टूट गए। हिरनी गांव निवासी फूल कुमार पाल (30) सोमवार की दोपहर पतारा कसबे से गेहूं पिसवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही हिरनी गांव की ओर जाने वाले मोड़ पर मुड़ने लगा। तभी, तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने उसे साइकिल समेत रौंद दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर वहां से भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर लिया और कुछ दूर आगे जाकर पकड़ लिया। भीड़ ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, सूचना पर यूपी 100 वाहन पहुंचा और पिकअप चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले जाने लगी। पीछे से गुस्साई भीड़ ने यूपी 100 की गाड़ी पर भी पथराव कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गए। पुलिस ने पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम जलाला (घाटमपुर) को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। जबकि, साइकिल सवार फूल कुमार पाल को मौके से उठाकर सीएचसी पतारा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed