फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसानों की शर्तें न मानी गईं तो बंद कराएंगे काम

किसानों की शर्तें न मानी गईं तो बंद कराएंगे काम

Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
किसानों की शर्तें न मानी गईं तो बंद कराएंगे काम
घाटमपुर। तहसील क्षेत्र की यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट में पाकेटलैंड के नाम पर अधिगृहीत की गई भूमि के मुआवजे और तय शर्तों पर काम कराने की मांग पूरी न होने पर किसानों में नाराजगी है। गत दिवस भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ किसानों ने राजस्व परिषद के विशेष सचिव चंचल तिवारी से भेंट की। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि नेयवेली कंपनी अपने वादे के मुताबिक काम नहीं करती तो मजबूरन किसान फिर काम ठप कराएंगे।
विज्ञापन

भाकियू कानपुर के जिलाध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने लखनऊ में हुई राजस्व परिषद के विशेष सचिव से मुलाकात और वार्ता के संबंध में जानकारी दी। बताया कि बीते पखवारे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटवार्ता की थी। सीएम ने किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए रजास्व परिषद को आदेशित किया है। बताया कि इसी कड़ी में बीते गुरुवार पावर प्लांट क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधि मंडल राजस्व परिषद के विशेष सचिव से मिला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता की अगुवाई में हुई वार्ता के दौरान निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि के साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व (कानपुर) भी उपस्थित रहे। बताया कि इस दौरान अधिकारियों ने किसानों की जायज मांगें मानने के साथ ही अधिग्रहीत पाकेटलैंड के मुआवजे के बारे में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रतिनिधि मंडल में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 01 जीटीआरपी 9- राजस्व परिषद के विशेष सचिव चंचल तिवारी से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed