फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चौकी इंचार्ज व एसआई लाइन हाजिर, दो सिपाही निलंबित

चौकी इंचार्ज व एसआई लाइन हाजिर, दो सिपाही निलंबित

Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज व एसआई लाइन हाजिर, दो सिपाही निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर देहात।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस की लापरवाही का मामला अमर उजाला ने गुरुवार को माती में हुई एडीजी की प्रेस कांफ्रेस में उठाया था। एडीजी ने एसपी से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसपी डीपी सिंह ने रनियां चौकी इंचार्ज व एसआई को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
बीते बुधवार को रनियां चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग की हत्या उसी के भतीजे ने कर दी थी। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात से एक सप्ताह पहले बुजुर्ग व उसकी बहु ने एसपी दिनेशपाल सिंह से भतीजे की शिकायत की थी। एसपी ने रनियां चौकी इंचार्ज को कार्रवाई के निर्देश दिए। रनियां पुलिस ने शिकायत का न तो निस्तारण किया और न आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। इसके उलट एसपी से शिकायत से गुस्साए भतीजे ने चाचा को सबक सिखाने के लिए धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीते दिन आरोपी को पुलिस ने रनियां से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, एसपी ने मामले की जांच करवाई तो पुलिस कर्मियों की लापरवाही स्पष्ट उजागर हुई। रनियां चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय व एसआई इंद्रपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि सिपाही दया शंकर पांडेय व राजेश शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने शुक्रवार की दोपहर अनूप कुमार दुबे यहां पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रनियां में बुजुर्ग की हत्या का मामला
- एडीजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed