फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 wounds on woman's body, 12 suspects picked up

Kanpur News: महिला के शरीर पर 12 घाव, 12 संदिग्ध उठाए

Sun, 25 Jan 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
12 wounds on woman's body, 12 suspects picked up
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र की न्यू आजादनगर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को महिला (48) की हत्याकर अर्धनग्न शव झाड़ियों में फेंकने के बाद दूसरे दिन शनिवार को पैनल और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम हुआ। महिला के शरीर पर एक दर्जन नोंचने जैसे घाव मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में महिला के घर से देवी जागरण स्थल तक करीब 100 सीसी कैमरे खंगाले हैं। सीसी कैमरे में महिला घर से जाते और वापस आते दिखाई दे रही है। घटनास्थल के नजदीक कैमरा न होने से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वारदात के बाद पुलिस 12 से ज्यादा संदिग्ध उठाकर पूछताछ कर रही है। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों का बीटीएस डाटा डंप कर संदिग्ध नंबरों को ट्रेस कर रही है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। हर बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चार स्लाइड जांच के लिए भेजी
तीन डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार को वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के चेहरे, सीने, हाथ और पेट में एक दर्जन नोंचने जैसे घाव थे। नाखून, बाल, स्वाब की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। दुष्कर्म की आशंका के चलते चार स्लाइड भी जांच के लिए भेजी है। वहीं, महिला के परिजनों ने शव का ड्योढ़ी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे ने वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed