फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 convicted for missing pistol from police station

फर्रुखाबाद: थाने से पिस्टल गायब होने में 12 दोषी, तत्कालीन एसओ, दीवान समेत 12 पर कार्रवाई तय

Wed, 27 Jan 2021 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
12 convicted for missing pistol from police station
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में करीब चार माह पहले अमृतपुर थाने के मालखाने से गायब हुई पिस्टल के मामले में सीओ ने जांच पूरी कर ली है। इसमें एसओ समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं। जांच में सीओ ने सूबे के डीजीपी की सरकारी असलहे के लिए जारी गाइडलाइन को भी संलग्न किया है।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी को कार्रवाई करनी है। अमृतपुर थाने के मालखाने से अक्तूबर 2020 में सरकारी पिस्टल सहित मैगजीन गायब हो गई थी। 30 अक्तूबर को मालाखाना इंचार्ज दीवान सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन से भेजे गए नए इंचार्ज के चार्ज लेने पर पिस्टल गायब होने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


तत्कालीन एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने मामले की जांच तत्कालीन सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को दी लेकिन जांच ठंडे बस्ते में पड़ी रही। इसी बीच राजवीर सिंह को सीओ सिटी और अजेय कुमार शर्मा को सीओ अमृतपुर बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल मामले की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने नए सीओ को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए। सीओ ने तत्कालीन दीवान, मुंशी, दरोगा, पहरे पर तैनात सिपाहियों के अलावा एसओ के बयान दर्ज किए।

गायब पिस्टल कब-कब किस दरोगा को आवंटित की गई थी। इसकी जानकारी संबंधित सभी दरोगाओं से ली गई। सीओ की जांच में तत्कालीन एसओ समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं।

सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप देंगे। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होना तय है। डीजीपी गाइडलाइन को जांच रिपोर्ट में संलग्न किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed