फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्रॉसिंग का बूम बदलने के दौरान 40 मिनट लगा जाम

क्रॉसिंग का बूम बदलने के दौरान 40 मिनट लगा जाम

Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग का बूम बदलने के दौरान 40 मिनट लगा जाम
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर खराब बूम बदलने के दौरान मंगलवार को 40 मिनट रेलवे फाटक बंद रहा। इससे मंगलपुर-रसूलाबाद मार्ग में जाम लग जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

झींझक रेलवे फाटक के अप लाइन के बूम के लॉक में तकनीकी खराबी आने के कारण वह खुल नहीं रहा था। गेटमैन पंकज पाल ने स्लाइडर बूम लगाने के साथ ही सूचना स्टेशन कार्यालय को दी। इस पर वहां पहुंचे एसएनटी स्टाफ ने करीब 40 मिनट तक मशक्कत कर खराब बूम को हटाकर वहां नया बूम लगाया। इस बीच मंगलपुर-रसूलाबाद रोड पर फाटक के आसपास फंसे वाहन सवार लोग खासे परेशान रहे। क्रॉसिंग पर फंसे औरंगाबाद के राजन लगरथा के नरेंद्र चौहान, परजनी के महेंद्र, मंगलपुर के अशोक आदि ने बताया कि फाटक खराब होने के कारण जाम लग गया जिससे धूप में खड़ा रहना पड़ा। सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया की बूम खुलते समय फंस रहा था। लॉक में खराबी थी जिसे बदल दिया गया है। स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि फाटक का बूम बदलने का काम होने के कारण सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 50 मिनट तक फाटक बंद रहा था। बूम बदलने के बाद फाटक खोल कर वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed