{"_id":"5b884b6742c79246435d7f5f","slug":"111535658855-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर महिला शिक्षामित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर महिला शिक्षामित्र की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कसबे के मूसानगर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर महिला शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका छोटा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
थाना सजेती के सवाईपुर गांव निवासी रमाकांत सचान की पुत्री नमृता सचान (28) शिक्षामित्र थी। समायोजन में उसका चयन सहायक शिक्षक के रूप में हो गया था। जिसके लिए वह कागजी कार्रवाई पूरी करने को गुरुवार की दोपहर कसबा घाटमपुर में निवास कर रहे विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक के यहां आई थी। छोटा भाई प्रखर सचान (24) उसे बाइक में बैठाकर घाटमपुर आया था।
शाम करीब 4 बजे के आसपास भाई-बहन वापस सवाईपुर लौट रहे थे। जैसे ही गजनेर रोड तिराहे से मुगल रोड पर पहुंचे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। नम्रता बाइक से रोड पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जबकि, बाइक चला रहा प्रखर दूसरी ओर गिरा। हेलमेट लगाए होने से उसको चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं खड़ा कर भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक पीएन बाजपेई मौके पर पहुंचे। शव को सीएचसी पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कराई। वहीं, जानकारी होने पर नम्रता के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नम्रता की शादी वर्ष 2008 में ग्राम बरौली (घाटमपुर) निवासी दीप कमल सचान के साथ हुई थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही बरौली गांव से भी बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचे घटना को लेकर कोहराम मचा था।