फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही रूरा की आयुषी

प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही रूरा की आयुषी

Thu, 31 May 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही रूरा की आयुषी
कानपुर देहात। हौसले बुलंद हो तो मंजिलें मिल ही जाती हैं...। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए रूरा की आयुषी शुक्ला ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की छात्रा ने प्रदेश में अपना स्थान दर्ज कराकर साबित कर दिया है कि महिला किसी भी क्षेत्र में अपना जौहर दिखा सकती हैं। इसके लिए मात्र लक्ष्य व कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बुधवार को पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के रूरा कस्बा निवासी नरेश शुक्ला की बेटी आयुषी शुक्ला ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। जैसे ही उसके घर वालों व पड़ोसियों की आयुषी के प्रदेश में तीसरा स्थान पाने की जानकारी हुई तो उसके लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। छात्रा आयुषी ने बताया कि आरपीएस इंटर कालेज, रूरा में इंटर की परीक्षा 85.2 फीसदी अंक पाकर पास की थी। बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले लिया था। इसी दौरान पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया। इंजीनियर बनने की तमन्ना को लेकर पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

प्रदेश में तीसरा स्थान आने पर बेहद खुश नजर आई। उसने अपनी सफलता का राज सही लक्ष्य निर्धारण के साथ कठोर परिश्रम को बताया है। वह कहती है कि स्कूल छोड़ने के अलावा 5-6 घंटे पढ़कर उसने यह मुकाम हासिल किया है। विषयों में भौतिक विज्ञान को अपना पसंदीदा विषय मानती है। खेल में सिर्फ बैडमिंटन खेलना पसंद करती है। उसका पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी है। राजनीति में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानती है। बताया कि उसे यह उपलब्धि माता ऊषा शुक्ला और पिता नरेश चंद्र शुक्ला व बहन स्मृति के कुशल निर्देशन को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed