{"_id":"59b9836f4f1c1b2e688b466b","slug":"111505330031-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, आठ सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, आठ सवारियां घायल
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। इस हादसे में आठ सवारियां घायल हो गईं। टेंपो सीधा करने के बाद सवारियों को निकाला गया। घायलों को हरदो सीएचसी ले जाया गया है।
यह हादसा खागा-किशनपुर रोड पर हुआ। विजयीपुर से सवारियां भरकर एक टेंपो कस्बे की ओर आ रहा था। चालक के नियंत्रण खोने से टेंपो पलट गया। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। राहगीर दौड़ पड़े और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। टेंपो में कई लोग अंदर ही दबे रह गए, जिन्हें निकालने में कुछ वक्त लग गया।
इस हादसे में खेमकरनपुर गांव निवासी मयंक (13), किशनपुर निवासी भानू (25), जमकोइली गांव निवासी राजकरन का बेटा सूरजपाल (10), सूरजबली (50), बरैय गांव निवासी ऋषि मौर्या का बेटा सुखराम, रानीपुर बहेरा गांव निवासी ज्वाला प्रसाद की बेटी नेहा (15), सधुवापुर निवासी जगतपाल और भैयालाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
टेंपो पलटने से आठ सवारियां घायल
चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा