फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 year old boy misdeed two other boys from the village committed the crime search for the accused continues

Kanpur: 11 साल के बालक के साथ दुष्कर्म, गांव के ही दो अन्य बालकों ने किया कुकृत्य, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 13 Dec 2024 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 03:26 PM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र में दो बालकों ने 11 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म को अंजाम दिया। बच्चे की हालत में सुधार न होने पर 10 दिन बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
11 year old boy misdeed two other boys from the village committed the crime search for the accused continues
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में 11 साल के एक बालक के साथ गांव के ही रहने वाले दो अन्य बालकों ने बहाने से उसे अपने घर में बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया। घटना कोतवाली गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। मामले की जानकारी पीड़ित बालक ने घर पर जाकर अपनी मां को दी। बेटे को घायल अवस्था में देख मां ने उपचार करना शुरू किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया लोकलाज के डर से उन्होंने अब तक शिकायत नहीं की, लेकिन बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन

इसके बाद आज शुक्रवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया घटना दस दिन पहले की है। बीते तीन दिसंबर को जाजमऊ चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बालक को गांव के ही रहने वाले एक 17  वर्षीय और 14 वर्षीय बालकों ने मिलकर योजना बनाकर देर शाम 17  वर्षीय बालक के घर पर किसी के न होने पर 11 वर्षीय बालक को वहां बहाने से बुलाया गया। यहां दोनों बालकों ने 11 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन

आरोपी बालकों की तलाश जारी
बेटा जब घायल अवस्था में घर पहुंचा, तो पीड़ित मां मामले की जानकारी हुई। बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ। आज शुक्रवार को कोतवाली गंगा घाट पहुंचकर आरोपी बालकों के खिलाफ पीड़ित मां ने पुलिस तहरीर दी। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर 17 वर्षीय और 14 वर्षीय बालकों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही आरोपी बालकों की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed