{"_id":"5c3a4830bdec22735d3f9d76","slug":"101547323440-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की धरपकड़ के लिए जंगल में हुई कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की धरपकड़ के लिए जंगल में हुई कांबिंग
विज्ञापन

चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांवों के आसपास जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर शनिवार की दोपहर चौबेपुर और शिवराजपुर थाना पुलिस ने जंगल में अचानक छापेमारी की। लगभग दो घंटे तक चली सघन छानबीन के बाद बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
गंगा तटवर्ती बहलीपुर, सलेमपुर, असगरपुरवा, बाजीदपुर, चिंतापुरवा और कटंतापुरवा गांवों के आसपास स्थित जंगल में बदमाशों के मौजूद होने की सूचना विगत तीन दिनों से पुलिस को दी जा रही थी। ग्रामीणों के बताए, अनुसार कटरी इलाके के बदमाशों के अलावा बावरिया गिरोह के बदमाश यहां सूनसान जंगल में पनाह लेते हैं। ठंड के मौसम में जंगल में बदमाशों की चहलकदमी कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है।
इधर, शनिवार दोपहर चौबेपुर थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह और दोनों थानों के पुलिस बल के साथ उक्त इलाके की छानबीन शुरू की। करीब पांच किमी क्षेत्र में की गई बारीकी से छानबीन के दौरान जंगल में बदमाशों के मौजूद रहने का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थाना रमाकांत पचौरी ने बतायाकि ग्रामीणों द्वारा दी जा रही सूचना पर क्षेत्र में छानबीन की गई, लेकिन बदमाशों के मौजूद होने की पुष्टि नहीं हो सकी।