{"_id":"5c34f009bdec2257036f87ed","slug":"101546973193-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज वन. औरैया : कोतवाल सस्पेंड-MAHOBA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज वन. औरैया : कोतवाल सस्पेंड-MAHOBA
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। तीन दिन पहले सदर कोतवाली में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर एडीजी अविनाश चंद्र ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि इस कार्रवाई के पीछे दो दिन पहले कोतवाली में रुपये लेकर एफआईआर की कापी देने के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का मामला भी है।
तीन दिन पहले सदर कोतवाली के निरीक्षण में एडीजी अविनाश चंद्र ने कोतवाली परिसर में कई जगह गंदगी पाई थी। सालों से खड़े जंग खा रहे वाहनों के निस्तारण और मेस में सिलिंडर का उपयोग न करना व गंदे बर्तनों को देखकर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पर नाराजगी व्यक्त की थी। अल्टीमेटम भी दिया था। सोमवार की देर रात उन्होंने सदर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला को निलंबित करने की कार्रवाई की। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एडीजी के निरीक्षण में कोतवाली मेें खामियां मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
उधर, इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई के पीछे दो दिन पहले रुपये लेकर एफआईआर की कापी देने का सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का कारण भी चर्चा में है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के निलंबन के बाद एसपी ने एरवाकटरा में तैनात इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति को सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है।
विज्ञापन
-कोतवाली का मुआयना, एफआईआर की कापी देने के नाम पर वसूली का वीडियो हुआ था वायरल
अमर उजाला ब्यूरो