{"_id":"5bfc47cebdec22419a259a58","slug":"101543260110-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ठेका सेल्समैन को पीटकर 90 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ठेका सेल्समैन को पीटकर 90 हजार लूटे
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के महोई गांव के पास रविवार की देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने कपासी गांव निवासी शराब ठेके के सेल्समैन व बाइक चला रहे साथी को रोककर तमंचा लगाकर डंडों से पीटकर लूट लिया। बदमाश सेल्समैन से 90 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकले, पुलिस लगातार आसपास के क्षेत्र में दबिश दे रही है। वहीं, एसआई विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही।
रतनियापुर गांव के शराब ठेके पर कपासी खुर्द गांव निवासी ऋशि कठेरिया सेल्समैन की नौकरी करता है। वह रविवार की रात 10 बजे शराब ठेका बंद कर तीन दिन की बिक्री के 90 हजार रुपये बैग में रखकर महोई निवासी साथी कौशल किशोर संग जा रहा था, तभी महोई मोड़ के पास बाइकसवार चार बदमाशों ने उसे बाइक लगाकर रोक लिया। बाइक रुकते ही तमंचे व डंडे से पीटते हुए रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक सहित भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी यूपी 100 को दी। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल घटनास्थल के लिए टीम के साथ रवाना हुए। जानकारी मिली कि अज्ञात लोग फत्तेपुर गांव में घुस गए। थानाध्यक्ष जैसे ही टीम के साथ फत्तेपुर गांव में घुसे तभी बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने ग्रामीणों से बदमाशों की घेराबंदी में सहयोग की अपील की और पुलिस बल के लिए थाने को सूचना दी। बदमाश अंधाधुंध फायरिंग व गाली-गलौज करते हुए रजबहा जंगल की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों की माने तो बदमाशों की घेराबंदी कर रही पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करना चाहा, लेकिन उनके शस्त्रों से फायरिंग नहीं हो सकी। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने कहा कि लूट की घटना में कुछ संदिग्ध लोगों को ट्रेस किया गया है, वहीं लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद हो गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।