{"_id":"584e2eb34f1c1b3d7f2c3e41","slug":"1-coach-4-groom-unique-barat-startled-to-see-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 बग्घी पर 4 दूल्हे, अनोखी बारात देख चौंके सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 बग्घी पर 4 दूल्हे, अनोखी बारात देख चौंके सब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:30 AM IST
सार
रास्ते में टकटकी लगाए देखते रहे लोग, 41 जोड़ों का हुआ विवाह
मुंबई के क्लासिक स्टील समूह ने कराया सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बग्घियों पर चार-चार दूल्हे देखकर रास्ते में लोग उन्हें टकटकी लगाए देखते रहे। मौका था मुंबई के क्लासिक स्टील समूह के सामूहिक विवाह समारोह का।रविवार को कार्यक्रम में 41 जोड़ों का विवाह हुआ।
अमूमन शादी-विवाह में बग्घी पर इकलौता दूल्हा और सहबोले के रूप में दो-एक बच्चे ही सवार होते है, पर क्लासिक सामूहिक विवाह समारोह में 11 बग्घियों पर 41 दूल्हे बैठाकर बारात निकली।
जीएनके इंटर कालेज बड़ा चौराहा से निकली बारात में दूल्हों के घर वाले नाचते गाते कचहरी, सरसैया घाट होते हुए गोकुल प्रसाद धर्मशाला पहुंचे। बारात की अगवानी वधू पक्ष के लोगों ने की। वर-वधू जयमाल के बाद 11 आचार्यों ने सनातन धर्म विधि से सात फेरों के पवित्र बंधन में 41 जोड़ों को बांधा।
विज्ञापन
सभी वर-वधू को उपहार भी दिए गए। महामंडलेश्वर महेशानंद गिरि महाराज ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर क्लासिक स्टील समूह के कांतीलाल प्रेमजी मारू, उदय कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार विश्नोई, राजेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।