फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.25 lakh people cheated in the name of jobs abroad four arrested including the kingpin and two girls

UP: विदेश में नौकरी के नाम पर सवा लाख लोगों को ठगा, सरगना और दो लड़कियों समेत चार गिरफ्तार, 11 की तलाश

Tue, 01 Apr 2025 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि गिरोह 2015 से साइबर ठगी की घटना में शामिल हैं। अब तक देश भर में सवा लाख से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। आरोपियों ने एक साल पहले 2.47 लाख रुपये में एक साल के लिए नौकरी.कॉम वेबसाइट का पैकेज ले रखा था।

विज्ञापन
1.25 lakh people cheated in the name of jobs abroad four arrested including the kingpin and two girls
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में बैठकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर सवा लाख लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नौकरी डॉट कॉम से नंबर निकाल वीडियो कॉल पर इंटरव्यू लेते थे। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान चमनगंज के भनानापुरवा निवासी आरिबा, किदवईनगर डी ब्लाक निवासी कीर्ति गुप्ता, चौबेपुर के बिशुनपुर निवासी अनुराग दीक्षित और गाजियाबाद के अजनारा जैनेक्स निवासी हरिओम पांडेय के रूप में हुई। हरिओम मूलरूप से प्रतापगढ़ के डाही पट्टी का रहने वाला है।

विज्ञापन

विकास से ठग लिए थे 26,800 रुपये
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि आरोपियों ने चकेरी में रह रहे मूलरूप से पंजाब के अमृतसर निवासी विकास से 14 फरवरी को नौकरी दिलाने के नाम पर 26,800 रुपये ठग लिए थे।

विज्ञापन

गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी
मामले की जांच में जुटी साइबर सेल की टीम ने उन खातों की जानकारी जुटाई, जिनमें रकम मंगाई थी। डीसीपी के अनुसार पकड़े गए गिरोह में कुल 15 सदस्य है। फरार अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, नौ स्मार्ट फोन, 14 की-पैड मोबाइल, आठ मोबाइल सिम कार्ड, एक वाईफाई राउटर, दो बैंक पासबुक, सात डेबिट कार्ड और एक कार बरामद की है। आरोपी फर्जी केवाईसी के जरिए सिम कार्ड भी लेते थे जिसके जरिए नौजवानों को कॉल कर ठगी करते थे। इसके बाद सिमकार्ड बंद कर फेंक देते थे।

10 साल से वारदातों को दे रहे अंजाम
डीसीपी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि गिरोह 2015 से साइबर ठगी की घटना में शामिल हैं। अब तक देश भर में सवा लाख से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। आरोपियों ने एक साल पहले 2.47 लाख रुपये में एक साल के लिए नौकरी.कॉम वेबसाइट का पैकेज ले रखा था।

आरिबा ने घर में बना रखा था पूरा सेटअप
पुलिस ने जब आरिबा के घर में दबिश दी तो टीम को एक कमरे में पूरा सेटअप तैयार मिला। वहां से आरोपी व्हॉट्एप के जरिए वीडियो कॉल करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया किया उन्होंने ठगी के लिए (ELITE GLOBAL CAREERS व OVERSEAS CONSULTANCY) नाम की फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। वह विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।

फेक सिम कार्ड से करा लेते थे रजिस्टर्ड
जालसाज फेक नंबर का नौकरी.कॉम वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा लेते थे। इसके बाद लोगों का डाटा निकाल लेते थे जो विदेशों में नौकरी के लिए अपना रिज्यूम अपलोड करते थे। फिर उन्हें व्हॉट्सएप के जरिए वीडियो कॉल कर ऑनलाइन इंटरव्यू दिलाते थे। फिर ज्वाइन के लिए रुपये ऐंठते थे।

जोइपर सॉफ्टवेयर का करते थे इस्तेमाल
पकड़े गए आरोपी वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल से कॉल कर जोइपर सॉफ्टवेयर की मदद से लोगों को कॉल करते थे। इसके जरिए विदेशी कंपनियों के आधिकारिक मोबाइल नंबर को वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल कॉल से कनेक्ट कर देते थे ताकि लोगों को विश्वास हो जाए कि उन लोगों का इंटरव्यू विदेशी कंपनियां ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed