{"_id":"5e73b8638ebc3e76d36ade19","slug":"yuvak-mein-korona-kee-aashanka-se-macha-hadakamp-kannauj-news-knp551357234","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक में कोरोना की आशंका से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक में कोरोना की आशंका से मचा हड़कंप
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दिल्ली से अपने गांव महमूदपुर लौटे युवक की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों में कोरोना वायरस को लेकर दहशत फैल गई। ग्रामीण की सूचना पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेज दिया। जांच में युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। चिकित्सीय परीक्षण के बाद दवाइयां देकर टीम लौट आई।
महमूदपुर गांव में एक युवक दिल्ली से लौटा था। युवक खांसी, जुकाम व बुखार के कारण गांव में मास्क लगाकर घूम रहा था। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण गांव के लोगों ने युवक के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका जाहिर की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम गौरव शुक्ला को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने घेर लिया। टीम ने युवक का चिकित्सीय परीक्षण किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि जांच में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। युवक मलेरिया रोग से पीड़ित था। उसके ब्लड की स्लाइड बनवाई गई है। रोग के अनुसार युवक को दवाएं दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. परीक्षित सफीर, डॉ. विवेक, एनएस त्रिपाठी, युवराज सिंह शामिल रहे।