फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth out for hawking dies in road accident

Kannauj News: फेरी लगाने के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 16 Feb 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth out for hawking dies in road accident
सिकंदपुर। शाम को फेरी लगाने के लिए घर से निकले युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी मो. शमीम (32) कबाड़ी का काम करता था। बुधवार की शाम को वह फेरी लगाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा।
विज्ञापन

देर रात परिजनों को जीटी रोड पर शाहजहांपुर गांव के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे 100 शैया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शमीम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी कमरजहां के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed