{"_id":"60e348cb8ebc3ec201202b24","slug":"youth-drowned-in-ganga-one-died-kannauj-news-knp6384765119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाने गए युवक डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाने गए युवक डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। मेहंदी घाट पर सोमवार को गंगा स्नान करने आए युवक डूब गए। यहां मौजूद एसडीआरएफ और गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां एक की मौत हो गई।
ठठिया थाना इलाके के चौहान पुरवा गांव के गुग्गू का बेटा गोलू उर्फ प्रिंस (22) और लल्ला का बेटा गुड्डू (20) सुबह मानीमऊ इलाके के मेहंदी घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। अचानक दोनों गहरे पानी में बह गए।। पास में स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। यहां मौजूद एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों की सांसें चल रही थीं।
दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। गुड्डू का इलाज चल रहा है। परिजनों की पोस्टमार्टम न कराने के लिए पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।