{"_id":"61448f0c8ebc3e3eb02228f3","slug":"youth-dies-due-to-collision-with-dcm-father-was-cdo-kannauj-news-knp652645013","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, पिता सीडीओ थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, पिता सीडीओ थे
विज्ञापन
सिद्धांत (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। चाची के शांति पाठ में शामिल होने के लिए आए युवक की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के पिता सीडीओ थे। उनकी दो साल पहले मौत हो चुकी है।
इलाके के ग्राम घिलोई खास निवासी सिद्धांत (26) अपने परिजनों के साथ रानी कोठी, सीतापुर रोड, लखनऊ में रहते थे। वह चाची सरिता के शांति पाठ में शामिल होने गुरुवार को लखनऊ से आए थे। शुक्रवार को शांति पाठ था। वह गांव से अपनी बाइक से मोहल्ला बिरतिया स्थित अपने मकान पर जा रहे थे। पश्चिमी बाईपास से सौ मीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह जीटी रोड पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धांत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल युवक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सिद्धांत के पिता संतोष शाक्य मुख्य विकास अधिकारी थे। दो साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। उन्हें कैंसर था। निधन से पहले बिजनौर में तैनाती थी। मां मोनिका सिंह उन्नाव में एडीओ पंचायत हैं। सिद्धांत अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद लखनऊ में रहकर गेट की तैयारी कर रहे थे। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।