फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth attacked with sticks and clubs while watering the field.

Kannauj News: खेत में पानी लगाने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sticks and clubs while watering the field.
ठठिया। खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम कन्हईपुरवा निवासी आनंद कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई शाम वह खेत में सबमर्सिबल से पानी लगाने गया था। गांव के महेंद्र कुमार, अरविंद, शिवम व वीरेंद्र पहुंच गए और सिंचाई करने से रोकने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed