फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man fell in the drain, died due to drowning

नाले में गिरा युवक, डूबने से मौत

Sat, 10 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man fell in the drain, died due to drowning
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहवलपुर की वाल्मीकि बस्ती के खुले नाले में गिरकर युवक की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बहवलपुर निवासी विशुनदयाल का पुत्र दीपक वाल्मीकि(25) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह नित्य क्रिया के लिए जा रहा था। घर के पास से निकले नाले के पास संतुलन बिगड़ने से इसमें गिर गया। घर से बाहर निकले परिजनों ने दीपक को नाले में पड़ा देखा। परिजनों ने नाले से निकालने का प्रयास किया। तब तक पानी में दम घुटने से मौत हो चुकी थी। दोपहर बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया कि दीपक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसकी शादी को लगभग पांच वर्ष बीत चुके हैं। डेढ़ वर्ष का पुत्र है। एक बच्चा पत्नी के गर्भ में है।
विज्ञापन

नाले पर जाल डलवाने की मांग
दीपक की मौत के बाद वाल्मीकि समुदाय के युवकों में आक्रोश है। मृतक के पिता विशुनदयाल, गोविंद, आशाराम, अजय व रोहित का कहना है कि नाले में गिरने से बच्चे व जानवर आए दिन चुटहिल हो जाते हैं। पूर्व सभासद बृजेश वाल्मीकि ने नगर पालिका परिषद से नाले पर जाल डलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed