{"_id":"65c526ebc9890496580531d4","slug":"young-man-coming-from-hotel-dies-due-to-collision-with-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109129-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होटल से आ रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होटल से आ रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत
Fri, 09 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। होटल से खाना खाकर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला दीक्षितान निवासी रजत दीक्षित उर्फ निम्मी (24) बुधवार की देर रात होटल से खाना खाकर घर आ रहे थे। तभी पापा होटल के सामने रजत को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रजत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता घनश्याम खेती करते हैं। उसकी शादी दो साल पहले महोई गांव की काजल के साथ हुई थी। उसके एक साल का बेटा भी है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।