{"_id":"616f09c35e792b18df5076cf","slug":"young-man-beat-up-staff-nurse-wife-doctors-and-employees-saved-report-filed-in-sadar-kotwali-kannauj-news-knp6591761124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने स्टाफ नर्स पत्नी को पीटा, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बचाया, सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने स्टाफ नर्स पत्नी को पीटा, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बचाया, सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को पति ने पीट दिया। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने स्टाफ नर्स को बचाया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
कानपुर नगर के पनकी थाना के महावीर नगर निवासी शिव शंकर ने 29 नवंबर 2013 को बेटी पूनम देवी की शादी औरैया जनपद के हसुलिया आयाना निवासी प्रवीण कुमार के साथ की थी। पूनम देवी जिला अस्पताल कन्नौज में स्टाफ नर्स हैं। रविवार रात करीब आठ बजे पूनम देवी वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत होकर प्रवीण कुमार पहुंच गया। वह रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर वार्ड में पीटने लगा। इससे अफरातफरी मच गई।
पीड़िता ने बताया कि पति प्रवीण औरैया में रहता है। वह अक्सर जिला अस्पताल आकर उत्पीड़न करता है। मंगलवार को पीड़िता ने पति के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।