फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   You do not have evening roadways buses

शाम को नहीं मिलतीं हैं रोडवेज की बसें

Wed, 16 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 16 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
You do not have evening roadways buses

शाम होते ही वीवीआईपी जिले में रोडवेज बस स्टाप पर

विज्ञापन
बसों का टोटा हो जाता है। घंटों इंतजार करने के बाद बसें मिल पाती हैं। इस कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं  प्रभारी एआरएम गुरुगोरख प्रसाद ने बताया कि बसों का संचालन जल्द ही सुचारु रूप से कराकर जनता को समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा।

जीटी रोड किनारे सरायमीरा में स्थित कन्नौज रोडवेज बस स्टाप पर रोज लगभग आधा सैकड़ा बसों का आगमन होता है, पर शाम के समय कानपुर की तरफ जाने वाली बसों की संख्या कम हो जाती है। इस कारण कानपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर आदि कस्बों में जाने वाले वाहनों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

मनोज कुमार, श्यामलाल, कृष्ण कुमार ने बताया कि शाम के वक्त कई दिनों से बसें न मिलने की समस्या आ रही है। कानपुर-कासगंज रूट पर ट्रेन की सुविधा भी पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। बसों की कमी का फायदा डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं।

कई बार समस्या से रोडवेज के अफसरों को अवगत कराया जा चुका है, पर कोई समाधान नहीं हो रहा है। उधर, एआरएम का कहना है कि कन्नौज डिपो की कुल 32 बसें हैं। इसमें से छह बसें चुनाव में आए सुरक्षा कर्मियों को छोड़ने गई हैं। जल्द ही वे बसें वापस आ जाएंगी। इसके बाद शाम के वक्त बसों का संचालन सुचारु रूप से कराकर यात्रियों को आवागमन की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed