{"_id":"02c26ffc3d4aea8702806e4fd669e42a","slug":"wood-fire-burn-stuff-in-kiosks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के खोखे में लगी आग से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के खोखे में लगी आग से सामान जला
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के सदर बाजार में रखी लकड़ी की खोखानुमा दुकान
विज्ञापन
में बीती रात भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा जूता, चप्पल, रेडीमेड का
लाखों रुपये का सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। आग की भीषण लपटें
देख मुहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर तब तक
सारा सामान जल चुका था।
इस दौरान सूचना पाकर जसोदा चौकी इंचार्ज लालचंद्र ने मामले की जांच पड़ताल की। कस्बा जलालाबाद निवासी मतीन अहमद समाचार पत्र विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लकड़ी के खोखेनुमा दुकान सदर बाजार में स्थित है। इसमें वह जूता, चप्पल व रेडीमेड का सामान बेंचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
शुक्रवार की रात में वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब पौने 12 बजे दुकान के पास रहने वाले लोगों ने दुकान से आग की लपटें देखी। इस पर सूचना दुकानदार को दी गई। आननफानन में दुकानदार मतीन अहमद मौके पर पहुंचे। आग का नजारा देख मोहल्ले में चीखपुकार मच गई।
मोहल्ले के लोगों ने कई घंटे तक बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। दुकान में रखे सामान के साथ ही खोखा भी जलकर राख हो गया। दुकानदार मतीन ने बताया कि दुकान के अंदर रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिशन अराजकतत्वों ने उसकी दुकान में आग लगाई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी है।