फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women will be seen issuing tickets using ETM

Kannauj News: ईटीएम से टिकट काटती नजर आएंगी महिलाएं

Sat, 07 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 07 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women will be seen issuing tickets using ETM
कन्नौज। रोडवेज बसों में लंबे समय से परिचालकों की कमी चल रही थी। परिवहन विभाग ने महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 महिला परिचालकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है और उनका प्रशिक्षण चल रहा है। जल्द ही महिलाएं रोडवेज बसों की ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) से यात्रियों के टिकट बनाते हुए नजर आएंगी।
विज्ञापन




कन्नौज डिपो हरदोई परिक्षेत्र में आता है। कन्नौज डिपो में 66 सरकारी और तीन अनुबंधित रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए हरदोई परिक्षेत्र में अप्रैल में भर्तियां निकाली थी। इसमें 369 महिला परिचालकों की भर्ती होनी थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला परिचालकों का प्रशिक्षण कराया गया। चयनित होने वाली महिला परिचालकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें करीब 19 महिला परिचालक डिपो को मिलीं हैं। नई भर्ती में नौकरी पाने वालीं 12 महिलाओं ने ज्वाइन कर लिया है और सात महिलाएं जल्द ज्वाइन करे लेंगी। एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया कि चयनित महिला परिचालकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभिन्न रूटों पर बसों में टिकट बनाने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed