फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women seeking housing

महिलाओं ने मांगा आवास

Wed, 02 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 02 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women seeking housing

सदर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया

विज्ञापन
गया। इस मौके पर 53 शिकायतें  आईं, जिसमें पांच का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बाकी शिकायतोें कोे विभागीय अधिकारियों को सौंप कर जल्द ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

मंगलवार को सीडीओ उदय राज यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में जलालपुर सरमन के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत रखी की कथित डाक्टर ओवरब्रिज के  निकट एक भवन का निर्माण करा रहा है। उन्होंने भवन के दूसरी साइड में भी जबरन गेट रख दिया हॅै।

शिकायत पर एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने तत्काल मोबाइल के जरिए डाक्टर से संपर्क किया और निर्देश दिए कि वो स्वयं भवन के दूसरे छोर पर रखे गए गेट को उखाड़ लें, नहीं तो जेसीबी मशीन मंगाकर गेट को उखाड़ दिया जाएगा। यही नहीं एसडीएम ने दरोगा राजीव चौहान को निर्देश दिए कि वे तहसील दिवस के बाद मौके पर पहुंच कर गेट को उखड़वा दें।

सदर तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर कटरा निवासी विकलांग रीना पत्नी शिवनाथ ने शिकायत की कि वह पूरी तरह से विकलांग है। झोपड़ी में पॉलिथीन तान कर रहती हैं। उसे आवास दिलाया जाए। एसडीएम ने आवास बनवाने का आश्वासन दिया है।

इसके बाद लोहपीटा समाज की कमला, विमला, राधा पूजा, रूबी ,बबली, शांति, सुनीता, रामबेटी, गीता ने तहसील दिवस में अफसरों के पास पहुंच कर फ रियाद रखी कि उन्हें आवास बनवाने के लिए भूमि दे दी गई है, पर पैसे न होने से आवास बनवाने में असमर्थ हैं। उन्हें सरकारी आवास दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed