फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman robbed on bus, jewellery worth Rs 10 lakh and Rs 50,000 stolen

Kannauj News: बस में महिला से टप्पेबाजी, 10 लाख के जेवर व 50 हजार रुपये पार

Mon, 31 Aug 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed on bus, jewellery worth Rs 10 lakh and Rs 50,000 stolen
इंदरगढ़। रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ससुराल जाने के लिए पटेल नगर तिराहा पर प्राइवेट बस में सवार हुई। भीड़ का फायदा उठाकर महिला के पर्स से 50 हजार रुपये और 10 लाख के जेवर टप्पेबाजों ने पार कर दिए। महिला ने जब पर्स देखा तो तो घटना की जानकारी हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियाें की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के चटुरवापुर गांव निवासी नीरज देवी रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके आई थीं। रविवार को मायके से ससुराल छिबरामऊ जाने के लिए पटेल नगर तिराहा पहुंची थीं। आरोप है कि प्राइवेट बस में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने पर्स से 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। बस में बैठने के बाद महिला ने जब पर्स देखा तो जेवरात व नकदी गायब देखकर होश उड़ गए और चीख पुकार मचाने लगी।
विज्ञापन

महिला ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस टप्पेबाजों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनसेट
महिला का आरोप, चालक ने नहीं रोकी बस
नीरज देवी ने आरोप लगाया कि जेवर और नकदी पार होने की जानकारी पर चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इसके बाद उन्होंने भाई को कॉल किया। भाई ने बाइक से बस का पीछा किया और बस के आगे बाइक लगाकर बस को रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed