फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman dies under suspicious circumstances; police halt funeral

Kannauj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

Wed, 19 Aug 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; police halt funeral
फोटो :29: किरण का फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो :30: सुखी पुल के पास चिता पर पानी डालता सिपाही। संवाद
-पति ने चार लोगों के खिलाफ हत्या और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने की तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। इंस्टाग्राम पर हुई एक लव स्टोरी का अंत इतना भयानक होगा, यह किसी ने सोचा भी न था। डेढ़ महीने पहले जिस आशिक के लिए 35 वर्षीय किरण अपना हंसता-खेलता परिवार और दो मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई थी, मंगलवार को उसी किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब पुलिस ने जलती चिता को बुझाया और अधजला शव कब्जे में ले लिया।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव की रहने वाली किरण की करीब 45 दिन पहले इंदरगढ़ के कन्हईपुरवा निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि किरण अपने पति विनय कुमार और दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। मंगलवार को अचानक खबर आई कि किरण की मौत हो गई है और प्रेमी व उसके परिजन ठठिया थाना क्षेत्र के सुखी पुल के पास गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस को देखते ही अंतिम संस्कार में शामिल कई लोग शव को जलता छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत जलती चिता पर पानी डालकर आग बुझवाई और अधजले शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किरण के पति विनय के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले किरण ने उसे फोन कर रोते हुए बताया था कि वह जिस घर में रह रही है, वहां के लोग उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। पति का आरोप है कि उसने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला लगाकर फरार हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed