{"_id":"6702e36ff07499e622014e44","slug":"woman-challaned-for-disturbing-peace-sdm-sent-her-to-jail-kannauj-news-c-12-knp1038-854095-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिला का शांतिभंग में चालान, एसडीएम ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिला का शांतिभंग में चालान, एसडीएम ने भेजा जेल
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सेवानिवृत्त फौजी का रुपयों से भरा थैला लेकर भागने वाली महिला का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। एसडीएम के जमानत न देने पर उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
फर्रुखाबाद के घटियाघाट निवासी रिटायर्ड सैनिक शिवनंदन पांडेय 30 सितंबर की देर शाम स्थानीय तिराहे पर चार पहिया वाहन से उतरकर पानी पी रहे थे। इस दौरान गाड़ी में बैठी पत्नी सविता के पास रुपयों से भरे बैग को एक महिला लेकर फरार हो गई थी। शिवनंदन पांडेय ने उसे सब्जी मंडी में पकड़ लिया था और उसके पास से रुपये बरामद कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया था। कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद भी महिला ने घटना में शामिल एक युवक का नाम पुलिस को नहीं बताया। महिला ने अपना नाम जमला निवासी ग्राम नगला जनपद सहारनपुर बताया। कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद किसी नतीजे पर न पहुंचने पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसडीएम छिबरामऊ ने उसकी जमानत को खारिज कर दिया, जिस पर उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।