फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman accused of setting fire to hut

Kannauj News: महिला ने झोपड़ी में आग लगाने का लगाया आरोप

Mon, 10 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of setting fire to hut
तालग्राम। गांव में जमीन के विवाद को लेकर छह फरवरी को चले लाठी-डंडों में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों समेत पांच के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। दूसरे पक्ष की एक महिला ने घायल पक्ष के लोगों के खिलाफ झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा कर एसपी से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



तिसौली गांव की गली में इंटरलॉकिंग के समय विवाद में गंधर्व सिंह के परिवार के सात लोग घायल हो गए थे। इसमें तीन घायलों को रेफर भी किया गया था। वहीं, दूसरी पक्ष की महिला गुड्डी ने बताया कि सात फरवरी की रात में दो लोग आए और उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो झोपड़ी में आग लगा दी। गृहस्थी का सारा सामान र मवेशी झुलस गए। महिला का आरोप है कि विपक्षी लोगों ने तीन दिन पहले पति, पुत्र और भतीजों को भी पीटा। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि विवाद के समय एक पक्ष के महादेव, सचिन, श्याम कुमार, बबलू और दूसरे पक्ष के नीरज को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। झोपड़ी में आग लगाने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed